29 Mar 2024, 21:13:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जोकोविक को हरा मेदवेदेव फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 12:39AM | Updated Date: Aug 19 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। रूस के डेनिल मेदवेदेव ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक को सेमीफाइनल में हराकर वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन के अभ्यास टूर्नामेंट सिनसिनाटी मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया और इसके साथ ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया। मेदवेदेव ने टॉप सीड जोकोविक को तीन सेटों के संघर्ष में 3-6, 6-3, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मेदवेदेव इस टूर्नामेंट के 120 वर्ष के इतिहास में फाइनल में पहुंचने वाले पहले रूसी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाबला एक घंटे 43 मिनट में जीता। मेदवेदेव का फाइनल में मुकाबला बेल्जियम के डेविड गोफिन से होगा, जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में फ्रांस के रिचर्ड गास्के को लगातार सेटों में 6-3, 6-4 से हराया। गोफिन का यह पहला एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »