28 Mar 2024, 23:53:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर बने विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 9:22PM | Updated Date: Aug 18 2019 9:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान के अंदर और बाहर दोनों ही जगह नए-नए कीर्तिमान बना रहे हैं और अब वह सोशल मीडिया पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। विश्व के नंबर एक बल्लेबाज विराट के ट्वीटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तीन-तीन करोड़ से अधिक फॉलोवर हो गए हैं और इसी के साथ वह सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। विराट से पीछे क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर हैं जिनके ट्वीटर पर करीब तीन करोड़ एक लाख फॉलोवर हैं जबकि फेसबुक पर दो करोड़ 80 लाख और इंस्टाग्राम पर उनके एक करोड़ 65 लाख फॉलोवर हैं। भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों के मुकाबले ज्यादा सक्रिय नहीं है लेकिन फिर भी वह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।
 
धोनी के इंस्टाग्राम में एक करोड़ 54 लाख फॉलोवर हैं जबकि ट्वीटर पर यह आकंड़ा 77 लाख है और फेसबुक पर धोनी के दो करोड़ पांच लाख फॉलोवर हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-एक करोड़ से अधिक फॉलोवर हैं। रोहित को इंस्टाग्राम पर एक करोड़ पांच लाख लोग फॉलो करते हैं जबकि ट्वीटर में उनके फॉलोवर की संख्या एक करोड़ 47 लाख और फेसबुक पर एक करोड़ 10 लाख हैं। भारत के मध्यक्रम के खिलाड़ी सुरेश रैना इस सूची में पांचवें पायदान पर हैं। रैना के ट्वीटर पर एक करोड़ 67 लाख फॉलोवर हैं जबकि इंस्टाग्राम पर 90 लाख लोग उन्हें फॉलो करते हैं तथा फेसबुक पर उनके फॉलोवर की संख्या 31 लाख है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »