20 Apr 2024, 19:40:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार्दिक पंड्या ने खरीदी करोड़ों की कार - कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 3:26PM | Updated Date: Aug 18 2019 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ने एक नई कार खरीदी है। हार्दिक ने मर्सिडीज-एमजी 63 एसयूवी (Mercedes-AMG G63 SUV) खरीदी, जिसकी कीमत 2.19 करोड़ रुपए (ऐक्स-शो रूम) है।  सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में ये दोनों भाई मुंबई में ऑरेंज कलर की लेम्बोर्गिनी कार चलाते नजर आ रहे हैं। इसे इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। Huracan Evo सिर्फ एक ही रंग Arancio Xanto में उपलब्ध है, जिस रंग की कार चलाते पंड्या को देखा गया।
 
पंड्या ने पिछले साल खुद को ऑडी सीडेन गिफ्ट की थी, ऑडी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में शुमार A6 की कीमत करीब 65 लाख रुपये है।हालांकि खुद हार्दिक पंड्या ने इस शानदार कार की कोई तस्वीर या वीडियो शेयर नहीं किया है, लेकिन कुछ यूजर्स ने उनके इस सुपरकार को चलाने की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिससे ये भी संभव है कि पंड्या ब्रदर्स इस कार की टेस्ट ड्राइव कर रहे हों।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »