29 Mar 2024, 20:48:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर के ट्विटर पर फॉलोअर 3 करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 12:55AM | Updated Date: Aug 11 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेटरों में शुमार सचिन तेंदुलकर के फॉलोअर्स दुनियाभर में मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय रहते हैं और अब ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3 करोड़ के पार पहुंच गई है। वह ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में दूसरे नंबर पर हैं। टीम इंडिया के मौजूदा कैप्टन विराट कोहली ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने क्रिकेटरों में टॉप पर हैं। विराट के मौजूदा फॉलोअर 3 करोड़ 9 लाख से ज्यादा है, जबकि सचिन के फॉलोअर 3 करोड़ 1 लाख के पार हैं।  सचिन ने ट्विटर पर 3 करोड़ फॉलोअर होने की खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, कई साल से आप सभी का सपोर्ट और प्यार मिल रहा है, बहुत खुशी है। हमारा परिवार अब 3 करोड़ जितना बड़ा और मजबूत हो गया है। शुक्रिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »