19 Mar 2024, 15:43:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिवा थापा ने प्रेसीडेंट कप में जीता स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 9:34PM | Updated Date: Jul 20 2019 9:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चार बार के एशियाई चैंपियनशिप के पदक विजेता शिवा थापा ने कजाखस्तान में नूर सुलतान में आयोजित प्रेसीडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में 63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया जबकि महिला मुक्केबाज परवीन के हिस्से में 60 किग्रा वर्ग में रजत पदक आया। भारत ने इस टूर्नामेंट में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। शिवा का स्वर्ण इस टूर्नामेंट में इसकी 2006 में शुरुआत के बाद से पहला स्वर्ण पदक है।

थापा के विपक्षी मुक्केबाज कजाखस्तान के जाकिर सैफुलिन सेमीफाइनल में माथे पर लगी चोट के कारण रिंग में नहीं उतरे और शिवा ने वॉकओवर मिलते ही स्वर्ण पदक जीत लिया। शिवा का इस साल यह दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने इस वर्ष शुरू में इंडिया ओपन में भी स्वर्ण पदक जीता था। 19 वर्षीय परवीन ने सेमीफाइनल में विश्व चैंपियनशिप की कांस्य विजेता करीना इबरागिमोवा को 3-2 से हराया था लेकिन फाइनल में उन्हें कजाखस्तान की रिमा वोलोसेंको से 0-5 से हारकर रजत से संतोष करना पड़ा। 69 किग्रा में  दुर्योधन सिंह नेगी को सेमीफाइनल में कजाखस्तान के शेकेन तलगत से 1-4 और स्वीटी बूरा को 75 किग्रा में रूस की एलेना गापेशिना से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »