19 Mar 2024, 08:25:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन : सिंधू 2019 में अपने पहले फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 5:11PM | Updated Date: Jul 20 2019 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। पांचवीं सीड भारत की पीवी सिंधू ने इस साल किसी टूर्नामेंट के फाइनल में न पहुंच पाने का गतिरोध तोड़ते हुये दूसरी सीड चीन की चेन यू फेई को शनिवार को 21-19, 21-10 से हराकर इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। सिंधू का इस साल का यह पहला फाइनल है। उन्होंने पिछले साल के आखिर में वर्ल्ड टूर फाइनल में खिताब जीता था। उसके लगभग आठ महीने बाद जाकर उनका यह पहला फाइनल है। विश्व रैकिेग में पांचवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने तीसरी रैकिेग की चीनी खिलाड़ी से यह मुकाबला 46 मिनट में जीता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »