28 Mar 2024, 23:02:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीएसजी ने डिफेंडर डियालो से किया पांच साल का करार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 5:34PM | Updated Date: Jul 17 2019 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। लीग वन चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन ने फ्रेंच डिफेंडर बुंडेसलीगा अब्डू डियालो से पांच वर्ष के लिये करार किया है और वह क्लब के साथ अब 30 जून 2024 तक रहेंगे। डियालो ने अपने बयान में कहा,‘‘मेरे लिये पेरिस सेंट जर्मेन जैसे प्रतिष्ठित क्लब के साथ जुड़ना सम्मान की बात है। यह मेरे करियर का बड़ा मौका है और मैं क्लब के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये प्रतिबद्ध हूं।
 
’’ 23 साल के डिफेंडर मोनाको यूथ अकादमी से निकले हैं और तीन सत्रों में उन्होंने 19 मैच खेले हैं जिसमें वर्ष 2017 में अपनी टीम के लिये लीग वन खिताब जीतना बड़ी उपलब्धि रही है। डियालो फिर मेंज 05 से जुड़े और वहां 30 मैच खेले जिसमें उनके नाम तीन गोल हैं। उनके प्रदर्शन की बदौलत बोरूस डोर्टमंड ने 2018 में उनसे करार किया।
 
स्विस कोच लुसियन फावरे के मार्गदर्शन में उन्होंने डोर्टमंड के लिये 38 मैच खेले थे और बतौर सेंट्रल डिफेंडर तथा फुल बैक के रूप में खेले थे। फ्रेंच अंडर 21 टीम की ओर से उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिये 16 मैच खेले थे। वह इस सत्र में पीएसजी से जुड़े पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले क्लब ने पाब्लो सराबिया, आंद्रे हेरेरा, मार्सिन बुल्का और मिशेल बेकर से करार किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »