29 Mar 2024, 06:54:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट अपनी वाइफ अनुष्का के साथ लंदन घूम रहे हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 1:18AM | Updated Date: Jul 15 2019 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में भले ही कप को ना जीत पाया हो लेकिन लोगों का दिल जरूर जीता है। विराट कोहली की कप्तानी की खूब सराहना हुई है। वहीं इन दिनों विराट वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में कीमती वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में डे आउट एन्जॉय करते हुए देखा गया है। हाल ही में इस कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। दोनों ही एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए नजर आए हैं। दोनों के इस डे आउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में विराट-अनुष्का ब्लैक ड्रेस में दिख रहे हैं।

दोनों ही ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी अच्छे नजर आ रहे हैं। बीते दिनों से ही अनुष्का अपने ब्रांड शूट्स में बिजी चल रहीं थी। बताया गया था कि लंदन में उन्हें दो बैक टू बैक ऐड शूट करने थे। अब ऐसे में इन ऐड शूट की शूटिंग के बाद अनुष्का पति के साथ जरूर वक्त बिताएंगी और अब वैसे हो भी गया है। अनुष्का पति विराट के पास पिछले दिनों ही पहुंच गई थी। जिसके बाद उन्होंने पति विराट को ग्राउंड में चीयर भी किया था। वो खुद वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंची थीं। बीते दिनों ही बीसीसीआई ने कहा था कि क्रिकेटरों की पत्नियां विश्व कप के दौरान अपने पार्टनर्स के साथ केवल 15 दिन बिता सकती हैं। ऐसे में ये अनुष्का-विराट भी कुछ ऐसा ही किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »