भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर विश्व कप से बाहर हो गयी। योगराज सिंह ने इस हार के लिए महेंद्र सिंह धोनी को जिम्मेदार माना है। 'एक लड़का आया और आते ही बिना डर के बड़ा शॉट खेलने लगा आप दुसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। आप उसे उस समय बड़ा शॉट खेलने को बोल रहे हो जब वो 77 रनों पर खेल रहा है। उसके पहले आपने हार्दिक पंड्या को भी स्पिनर पर अटैक करने के लिए बोला।' उन्होंने आगे कहा कि 'जनाब महेंद्र सिंह धोनी आपने इतना क्रिकेट खेला है।
आपको इतना भी नहीं पता कि कब क्या करना है और क्या नहीं। क्या कभी युवराज सिंह ने भी अपने सामने वाले बल्लेबाज को अटैक करने को बोला है।' इस मैच में जब महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए उस समय भारतीय टीम 72 रनों पर 5 विकेट गँवा चुकी थी। उसके बाद 92 रन के स्कोर पर हार्दिक पंड्या भी आउट होकर पवेलियन लौट गये। हालाँकि उसके बाद धोनी ने जडेजा के साथ मिलकर 116 रनों की साझेदारी की थी। इस मैच में धोनी ने 50 रन बनाए थे।