28 Mar 2024, 14:46:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भाग्यशाली हूँ की धोनी को आउट कर पाया : गुप्टिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 2:27AM | Updated Date: Jul 13 2019 2:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैनचेस्टर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मार्टिन गप्टिल द्वारा डायरेक्ट थ्रो पर महेंद्रसिंह धोनी को किए गए रन आउट को फैंस सालों तक याद रखेंगे। इस रन आउट से भारतीय फैंस की उम्मीदें टूट गई थी और इसके बाद भारत यह मैच 18 रनों से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। धोनी ने पारी के 49वें ओवर में लोकी फर्ग्यूसन की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला और वे रन के लिए दौड़े।

वे दूसरा रन लेना चाहते थे लेकिन फाइन लेग बाउंड्री से दौड़कर आते हुए गप्टिल ने गेंद को उठाया और डायरेक्ट थ्रो पर गिल्लियां उड़ा दी, इस वक्त धोनी कुछ इंच दूर रह गए। धोनी 50 रन बनाकर रन आउट हुए और 216 रनों पर आठवां विकेट गंवाने के साथ ही भारत की उम्मीदें दम तोड़ गई। न्यूजीलैंड के ओपनर गप्टिल के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद निराशाजनक साबित हो रहा है और वे अभी तक 20.87 की औसत से 167 रन बना पाए थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टीम के पहले मैच में 73 रन बनाए थे। इसके बाद से वे लगातार फ्लॉप हो रहे थे लेकिन धोनी को रन आउट कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाकर उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दे दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »