19 Mar 2024, 10:30:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला पहलवानों ने जीते तीन और कांस्य पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 1:44AM | Updated Date: Jul 13 2019 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवानों ने थाईलैंड में चल रही जूनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में शुक्रवार को तीन और कांस्य पदक हासिल कर लिए। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में चौथे दिन पूजा ने 53 किग्रा, भारती बघेल ने 57 किग्रा और टीना ने 65 किग्रा में कांस्य पदक जीते। इससे पहले कल अंशु ने 59 किग्रा में स्वर्ण और अंजू ने 55 किग्रा में कांस्य पदक जीता था। इस तरह भारतीय महिला पहलवानों ने एक स्वर्ण और चार कांस्य सहित कुल पांच पदक हासिल किए। इससे पहले भारत के जूनियर ग्रीको रोमन पहलवानों ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल सात पदक जीते थे। विजय ने 55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि आवेश ने 130 किग्रा और सचिन राणा ने 60 किग्रा में रजत जीते। सुनील ने 87 किग्रा,गौरव ने 67 किग्रा, राहुल ने 72 किग्रा और दीपांशु ने 97 किग्रा में कांस्य पदक जीते।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »