28 Mar 2024, 18:52:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अमनदीप ने जीता सत्र का अपना पहला खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 1:41AM | Updated Date: Jul 13 2019 1:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। अमनदीप द्राल ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 10वें चरण का खिताब शुक्रवार को जीत लिया जो इस सत्र में उनका पहला खिताब है। अमनदीप की आखिरी जीत 2018 के सत्र में 11वें चरण में थी। उन्होंने चार शॉट के अंतर से खिताबी जीत हासिल की। उन्होंने आखिरी राउंड में 71 का कार्ड खेला। गौरिका बिश्नोई ने भी 71 का कार्ड खेला और संयुक्त छठे से दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। गुरसिमर बडवाल को तीसरा स्थान मिला। अमनदीप को इस खिताबी जीत से एक लाख 40 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली। टूर का 11वां चरण सात अगस्त से हैदराबाद में खेला जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »