29 Mar 2024, 18:43:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गेंद लगने से क्रिकेटर की हुई मौत - परिजनों को 5 लाख की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 6:12PM | Updated Date: Jul 12 2019 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अंनताग में क्रिकेट मैच के दौरान गेंद लगने से हुई युवा क्रिकेटर की मौत पर दुख व्यक्त किया और पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वह युवा क्रिकेटर के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और उसकी आत्मा की शांति की कामना करते हैं। 
 
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के अंनतनाग में अंडर-17 क्रिकेट मैच के दौरान गेंद लगने से जहांगीर अहमद वार नाम के एक युवा खिलाड़ी की मौत हो गई थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बडगाम और बारामूला के बीच नानिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैच के दौरान जहांगीर अहमद वार नाम के खिलाड़ी के पुल शॉट खेलने के चक्कर में गर्दन में गेंद लग गयी थी जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »