29 Mar 2024, 18:19:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के भविष्य को लेकर मलिंगा ने दिया बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 1:57AM | Updated Date: Jul 7 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीड्स। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने कहा कि भारत के महेंद्रसिंह धोनी जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि धोनी को अभी एक-दो साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते रहकर अपने अनुभव का लाभ युवा खिलाड़ियों को देना चाहिए। धोनी की गिनती दुनिया के बेस्ट फिनिशरों में की जाती है लेकिन वर्ल्ड कप में पिछले कुछ मैचों से वे अपनी ख्याति के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। 
 
इसे लेकर उनकी इन दिनों जमकर आलोचना हो रही है। धोनी के वर्ल्ड कप के बाद संन्यास की अटकलें भी लगाई जा रही है। भारत के खिलाफ शनिवार को होने मैच से पहले मलिंगा ने धोनी का सपोर्ट किया। मलिंगा ने कहा, 'मेरा मानना है कि धोनी को अभी 1-2 साल तक और खेलना चाहिए। वे पिछले 10 सालों में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं। मुझे नहीं लगता है कि कोई उन्हें पीछे छोड़ सकता है। युवा खिलाड़ी उनके अनुभव का लाभ उठा सकते हैं। उनसे यह सीखना चाहिए कि परिस्थितियों का सामना कैसे करना है। भारत के पास धोनी जैसा अनुभवी कप्तान है, इसी वजह से भारतीय टीम बहुत सफल है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप में किसी भी टीम को हरा सकती है।' 
 
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ जब प्रति ओवर 12 रन चाहिए थे उस समय धोनी और केदार जाधव ने प्रति गेंद एक रन की दर से रन बनाए थे। इसे लेकर उनकी बहुत आलोचना हुई थी। धोनी ने इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ 33 गेंदों में 35 रन बनाए। विराट की कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर मलिंगा ने कहा, विराट को ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ता है क्योंकि भारत के पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपनी काबिलियत दिखाई थी, वे टीम में अपनी भूमिका के बारे में जानते हैं और उसी हिसाब से प्रदर्शन करते हैं। मलिंगा ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए कहा कि ये दोनों सटीक गेंदबाजी करते हैं और उन्हें दबाव को सहन करना आता है। भारत की सफलता में स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का भी हाथ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »