26 Apr 2024, 04:14:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड को झटका, चोट की वजह से जेसन रॉय बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 12:53AM | Updated Date: Jun 25 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा है। उसके ओपनिंग बल्लेबाज जेसन रॉय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। जेसन रॉय को पैरों में खिंचाव की समस्या है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 जून को हुए मैच में जेसन रॉय को फील्डिंग करते हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। जिसके बाद वो बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतर पाए थे। सोमवार को जेसन रॉय ने फिटनेस टेस्ट दिया, उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी की, लेकिन वो अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसीलिए टीम इंग्लैंड ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आराम देने का फैसला किया है।

जेसन रॉय चोटिल- आपको बता दें जेसन रॉय चोट के चलते अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ तो इंग्लैंड को जीत मिली थी, लेकिन श्रीलंका ने बड़ा उलटफेर कर मेजबान टीम को हरा दिया था। इंग्लैंड का टीम मैनेजमेंट उम्मीद कर रहा है कि जेसन रॉय इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून को होने वाले मैच में खेलेंगे। आपको बता दें जेसन रॉय की जगह जेम्स विंस ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग करेंगे। आपको बता दें विंस अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं।
 
रॉय थे गजब की फॉर्म में- जेम्स विंस ने अफगानिस्तान के खिलाफ 26 और श्रीलंका के खिलाफ 14 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद विंस के टैलेंट पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जॉफरी बॉयकॉट ने सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने कह दिया था कि विंस इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने लायक ही नहीं हैं। जेसन रॉय की बात करें तो वो गजब की फॉर्म में थे। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में तीन मैचों में एक अर्धशतक और एक शतक लगाया था। रॉय ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 54 और बांग्लादेश के खिलाफ 153 रनों की पारी खेली थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »