20 Apr 2024, 00:37:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आंद्रे रसेल वर्ल्ड कप से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 12:44AM | Updated Date: Jun 25 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंग्लैंड। भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के 34वें मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज टीम के खतरनाक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल से बाहर हो गए हैं। आंद्रे रसेल चोट की वजह से अब वेस्टइंडीज के लिए वर्ल्ड कप का एक भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। आंद्रे रसेल की जगह टीम में सुनील एमब्रिस की एंट्री हुई है, जो खुद दमदार ऑलराउंडर हैं। आंद्रे रसेल इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल नहीं पाए थे। इतना ही नहीं, आंद्रे रसेल बांग्लादेश के खिलाफ खेले जरूर, लेकिन पूरे मैच में चोट के चलते मैदान से अंदर बाहर होते रहे।

आखिर में आंद्रे रसेल को अंपायर ने चेतावनी दी थी कि आप जिस चोट को लेकर मैदान में उतरे हैं उसी चोट के लिए आपको अतिरिक्त फील्डर नहीं मिलेगा। वर्ल्ड कप 2019 में आंद्रे रसेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने बतौर बल्लेबाज तीन पारियों में 12 के औसत से सिर्फ 36 रन बनाए हैं। इसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। वहीं, बतौर गेंदबाद आंद्रे रसेल के नाम 4 मैचों में 5 विकेट दर्ज हैं। गौरतलब है कि इससे पहले आंद्रे रसेल के लिए आइपीएल 2019 काफी अच्छा गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »