19 Apr 2024, 04:49:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत-अफगानिस्तान मैच पर छाया बारिश का साया - मौसम विभाग ने जारी की बड़ी भविष्यवाणी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 9:12AM | Updated Date: Jun 22 2019 9:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्डकप के आज अहम मुकाबले में अफगानिस्तान और भारत के बीच तूफानी मुकाबला खेला जाएगा बता दें कि दोनों टीम इस मैच को जीतने का प्रयास करेगी, अंक तालिका में भारत का प्रदर्शन अच्छा हैं तो वहीं अफगानिस्तान अंकतालिका में सबसे नीचे हैं। इस वर्ल्डकप में देखने को मिला कि लगातार बारिश की वजह से कई मैच रद्द हुए हैं, आज के होने वाले मुकाबले में बारिश दखलंदाजी दे सकती है अगर बारिश आ गई तो फैंस का मजा किरकिरा भी हो सकता है।   
 
मौसम विभाग ने जो जानकारी उपलब्ध कराई वह फैंस के लिए काफी राहत देने वाली हैं, बता दे की मौसम विभाग ने बताया कि सॉउथेम्पटन में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम रहेगी लेकिन इंग्लैंड के मौसम की बात करें तो यह काफी ज्यादा खराब भी हो जाता है और इस वजह से वर्ल्डकप में अब तक चार मैच रद्द भी हो चुके हैं। 
 
मैच से पहले शुक्रवार को भी इस मैदान पर तेज बारिश आयी जिसके कारण दोनों टीम को प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिला, आज शनिवार को इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने वाली है क्योंकि पिच की नमी का उनको जबर्दस्त फायदा मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »