29 Mar 2024, 17:31:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

43वीं पंजाकुश्ती प्रतियोगिता कल से भिलाई में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 8:22PM | Updated Date: Jun 20 2019 8:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिलाई। 43वीं जुनियर बालक एवं बालिका सीनियर पुरुष एवं महिला, दिव्यांग एवं मास्टर राष्ट्रीय पंजाकुश्ती प्रतियोगिता कल से यहां शुरू हो रही है। भारतीय पंजाकुश्ती महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश पंजाकुश्ती संघ एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम का चयन किया जायेगा जो सितम्बर में रोमानिया में आयोजित विश्वकप स्पर्धा में भाग लेगी।

आयोजन समिति अध्यक्ष जी.सुरेश पिल्लई बाबे ने बताया कि, इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में  लगभग 22 राज्यों के 750 बालक एवं बालिका/पुरुष एवं महिला खिलाड़ी, प्रशिक्षक, प्रबंधक  एवं पदाधिकारीगण भाग ले रहे है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कल सुबह 21 जून को भिलाई के महापौर एवं विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया जायेगा,जबकि सायंकालीन  चैम्पियनशिप  का  उद्घाटन समारोह कल शाम छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। इस प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 23 जून की शाम को होगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »