18 Apr 2024, 22:57:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नबी के चौके ने श्रीलंका पर लगाया अंकुश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 12:17AM | Updated Date: Jun 5 2019 7:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कार्डिफ। अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन पर चार विकेट लेकर वर्षा प्रभावित विश्वकप मुकाबले में श्रीलंका पर अंकुश लगा दिया। श्रीलंका ने 36.5 ओवर में 201 रन बनाए। बारिश के कारण मैच में ओवरों की संख्या 41 कर दी गई। श्रीलंका की पारी के 33वें ओवर के बाद बारिश आयी थी और उस समय श्रीलंका का स्कोर आठ विकेट पर 182 रन था। खेल शुरु होने के बाद श्रीलंका की पारी 19 रन जोड़कर 36.5 ओवर में सिमट गई। नबी ने नौ ओवर में 30 रन पर चार विकेट लिए जबकि लेग स्पिनर राशिद खान ने 17 रन पर दो विकेट और दौलत जादरान ने 34 रन पर दो विकेट लिए। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

श्रीलंका की टीम अच्छी शुरुआत और एक विकेट पर 144 रन की मजबूत स्थिति के बाद नबी की शानदार गेंदबाजी के सामने लड़खड़ा गयी और उसने 180 रन तक आठ विकेट गंवा दिए। नबी ने श्रीलंका के मध्यक्रम को ऐसा झकझोरा की टीम फिर संभल नहीं पायी। मैच में 33वें ओवर के बाद बारिश आने से काफी देर तक खेल रुका रहा और खेल शुरु होने पर ओवरों की संख्या 41 कर दी गई लेकिन श्रीलंका की पारी जल्द ही सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से ओपनर कुशल परेरा ने 81 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से सर्वाधिक 78 रन बनाए। श्रीलंका की पारी में दूसरा सबसे बड़ा योगदान 35 अतिरिक्त रनों का रहा जिसमें 22 वाइड शामिल थी। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 30, लाहिरु तिरिमाने ने 25, सुरंगा लकमल ने नाबाद 15 और ईसुरु उदाना ने 10 रन बनाए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »