29 Mar 2024, 14:26:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मिथ का शानदार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 12:12AM | Updated Date: May 26 2019 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साउथम्पटन। पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ के शानदार शतक की बदौलत गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को विश्व कप के रोमांचक अभ्यास मैच में शनिवार को 12 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 297 रन का मजबूत स्कोर बनाया और इंग्लैंड की चुनौती को 49.3 ओवर 285 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 39 रन की ठोस शुरुआत की लेकिन उसके बाद उसके विकेट नियमित अंतराल में गिरते रहे। जेम्स विंस और इस मैच में कप्तानी संभाल रहे जोस बटलर ने चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। ओपनर जानी बेयरस्टो ने 12 और जैसन रॉय ने 32 रन बनाये। बेन स्टोक्स ने 20 रन का योगदान दिया। जेम्स विंस ने 76 गेंदों में छह चौकों की मदद से 64 रन बनाये। बटलर ने मात्र 31 गेंदों पर 52 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए।

मोईन अली ने 26 गेंदों पर 22 रन बनाये। इंग्लैंड का सातवां विकेट 250 के स्कोर पर गिरा। इंग्लैंड के लिए मैच फंसता नजर आ रहा था कि क्रिस वोक्स ने मोर्चा संभाल लिया और इंग्लैंड के स्कोर को आगे बढ़ाने लगे। लेकिन एक सिंगल चुराने की कोशिश में वोक्स मार्कस स्टॉयनिस के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए। वोक्स ने 44 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 40 रन बनाये। इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे लेकिन पहली गेंद पर लियाम प्लंकेट आउट हो गए। प्लंकेट ने 19 रन बनाये। इस ओवर की तीसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर रन आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला जीत लिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »