19 Apr 2024, 23:42:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुक्केबाजी चैंपियनशिप : अंमित पंघल को विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 1:53PM | Updated Date: Apr 26 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमित पंघल ने शुक्रवार को कोरिया के इन्कियू किम को 52 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में पराजित करने के साथ भारत को एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप का पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। अमित ने गत वर्ष एशियन खेलों का स्वर्ण जीता था। भारतीय मुक्केबाज ने फाइनल में अपने कोरियाई प्रतिद्वंद्वी को जजों के सर्वसम्मत फैसले से हराया।
 
इस वर्ष यह अमित का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक भी है, इससे पहले फरवरी में उन्होंने स्ट्रैंडजा मेमोरियल टूर्नामेंट में भी स्वर्ण जीता था। इस वर्ष 49 किग्रा से 52 किग्रा भार वर्ग में शामिल होने के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी है। हालांकि राष्ट्रीय चैंपियन दीपक सिंह को अपने 49 किग्रा वर्ग में रजत से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में उज्बेकिस्तान के नोदिरजोन मिर्जाहमेदोव ने हराकर स्वर्ण जीता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »