20 Apr 2024, 04:38:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन ने अपनी पत्‍नी के साथ किया जमकर डांस, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 4:56PM | Updated Date: Apr 19 2019 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्‍स की टीम ने जबरदस्त डीजे पार्टी की जिसमें टीम के सभी खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। बॉलीवुड के गानों पर खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया और पार्टी में समा बांधे रखा। इस माहौल में दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी फैमिली भी पीछे नहीं रही। दिल्ली की टीम के साथ शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा भी खिलाड़ियों के साथ मस्ती के मूड में डांस फ्लोर पर थिरकते हुए नजर आए।
 
इसके अलावा पृथ्वी शॉ और इशांत शर्मा समेत कई खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। इस बीच शिखर धवन के बेटे जोरावर ने भी डांस फ्लोर पर कूद पड़े। जोरावर ने शॉ के साथ जमकर डांस किया। शिखर ने इस मस्ती के इन पल का शानदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया। धवन ने इंस्टाग्राम पर डांस के दो वीडियो पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में उन्हें पत्नी और साथी खिलाड़ियों के साथ डांस करते देखा गया तो दूसरे वीडियो में पृथ्वी शॉ और उनके बेटे जोरावर को एक साथ देखा गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »