29 Mar 2024, 21:08:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी बोले - कत्ल से बड़ा गुनाह मैच फिक्सिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 5:58PM | Updated Date: Mar 23 2019 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी अपने हाव भाव से कभी अपने जज्बात जाहिर नहीं होने देते और उनका मानना है कि यही वजह है कि लोग उनसे कभी नहीं पूछते कि 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में उन्होंने बेबुनियाद आरोपों का सामना कैसे किया। धोनी हमेशा अपना काम चुपचाप करने में विश्वास रखते हैं और कई बार उनकी खामोशी को गलत समझ लिया जाता है। धोनी ने कहा, लोगों को लगता है कि आप बहुत मजबूत हैं और लोग पूछते नहीं है कि आप कैसे हो। 
 
मैने इसका सामना ऐसे ही किया। मैं इस बारे में दूसरों से बात नहीं करना चाहता था, लेकिन अंदर से यह मुझे कुरेद रहा था। मैं नहीं चाहता कि किसी भी चीज का असर मेरे खेल पर पड़े। मेरे लिए क्रिकेट सबसे अहम है। आईपीएल 2013 मैच फिक्सिंग प्रकरण को अपने जीवन का सबसे कठिन और निराशाजनक दौर बताते हुए धोनी ने सवाल दागा कि खिलाड़ियों का क्या कसूर था। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान ने रोर आॅफ द लॉयन डॉक्यूड्रामा में इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी। भारतीय क्रिकेट को झकझोर देने वाले इस प्रकरण में प्रबंधन की भूमिका के कारण चेन्नई सुपर किंग्स को दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »