29 Mar 2024, 20:48:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिस गेल ने रचा इतिहास - बने सबसे ज्‍यादा छक्‍के जड़ने वाले खिलाड़ी, शाहिद अफरीदी को छोड़ा पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 12:14PM | Updated Date: Feb 21 2019 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिस गेल अगर मैदान पर हो तो रनों की बारिश हो जाती है। पुराने रिकॉर्ड धराशाई हो जाते हैं। क्रिस गेल ने 6 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 135 रन की शानदार पारी खेली जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। क्रिस गेल की फैन फॉलोइंग भारत में सबसे ज्यादा है। 
 
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बुधवार को आईसीसी रैंकिंग में दुनिया की नंबर.1 वनडे टीम इंग्लैंड के गेंदबाजों को हैरान-परेशान कर दिया। वेस्टइंडीज ने वनडे इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ व अपनी जमीन पर अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया जिस दौरान इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुलाई हुई। वेस्टइंडीज ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 360 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर डाला।
 
हालांकि ये अलग बात है कि इंग्लैंड ने उनसे दो कदम आगे निकलते हुए ऐतिहासिक अंदाज में वो लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की पारी के दौरान सबसे बड़ा योगदान रहा उनके अनुभवी व दुनिया के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल का। लंबे समय के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने वाले इस बल्लेबाज ने अपना 24वां शतक जड़ा और कई बड़े रिकॉर्ड्स बना डाले। 
 
करीब 7 महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे गेल ने धमाका कर दिया। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में गेल ने 135 रनों की तूफानी पारी खेली। गेल ने इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान 12 छक्के लगाए। लिहाजा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों का एक नया रिकॉर्ड बन गया। क्रिस गेल अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में गेल ने कुल मिलाकर 488 छक्के लगाए हैं। इससे पहले इस रिकॉर्ड पर शाहिद अफरीदी का कब्जा था। अफरीदी ने तीनों फॉर्मैट में कुल मिलाकर 476 छक्के लगाए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »