29 Mar 2024, 19:57:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आईएसएल-5 : शीर्ष पर पहुंचकर गोवा ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 8:49PM | Updated Date: Feb 19 2019 8:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फातोरदा (गोवा)। पहले हॉफ में किए गए दो गोलों की मदद से एफसी गोवा ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केरल ब्लास्टर्स को 3-0 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के प्लेऑफ में जगह बना ली है। इस मैच से मिले तीन अंकों के साथ गोवा के कुल 31 अंक हो गए हैं। इस सीजन की उसकी यह नौवीं जीत है। इस शानदार जीत के साथ गोवा की टीम अंक तालिका में बेंगलुरू को पीछे करते हुए पहले स्थान पर पहुंच गई है।
 
बेंगलुरू की टीम 31 अंकों के साथ पहली ही क्वालीफाई कर चुकी है। गोवा बेहतर गोल अंतर के कारण पहले स्थान पर पहुंच गया है। केरल 17 मैचों से 14 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। उसकी इस सीजन की यह सातवीं हार है। पहला हाफ पूरी तरह गोवा के नाम रहा। उसने फेरान कोरोमिनास और इदु बेदिया के गोलों की मदद से 2-0 की बढ़त के साथ यह हाफ समाप्त किया। गोवा का तीसरा गोल हुगो बोउमोस ने 78वें मिनट में किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »