29 Mar 2024, 11:12:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आईएसएल : पुणे ने किया जमशेदपुर का नुकसान, बेंगलुरू प्लेऑफ में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 6:09PM | Updated Date: Feb 17 2019 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमशेदपुर। एफसी पुणे सिटी ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के अपने 15वें दौर के मुकाबले में मेजबान जमशेदपुर एफसी को 4-1 से हरा दिया। इस जीत से बेशक पुणे को कोई फायदा नहीं हुआ हो लेकिन जमशेदपुर के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को गम्भीर झटका लगा है लेकिन उसकी इस हार ने बेंगलुरू को लगातार दूसरी बार प्लेआफ मं पहुंचा दिया है। बेंगलुरू के क्वालीफाई करने के बाद अब प्लेआफ की तीन सीटों के लिए जंग शेष रह गई है।
 
जमशेदपुर का यह 16वां मैच था और इसे जीतकर वह अंक तालिका में शीर्ष-4 में पहुंच सकती थी लेकिन हार ने उसे पांचवें स्थान पर ही बनाए रखा है। अब उसके लिए आगे का सफर और मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर, पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी पुणे को इस जीत से अंकों का तो फायदा हुआ लेकिन इस मैच से पहले की ही तरह सातवें स्थान पर बनी हुई है।
 
शनिवार को खेले गए इस मैच में पुणे के लिए रोबिन सिंह ने 17वें और 65वें मिनट में दो गोल किए जबकि मार्सेलिन्हो ने 45वें और आशिक कुरनियन ने 70वें मिनट में गोल दागा। जमशेदपुर का एकमात्र गोल 76वें मिनट में पेनल्टी पर कालोस काल्वो ने किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »