29 Mar 2024, 19:30:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुलवामा हमले के बाद विराट कोहली ने स्थगित किया भारतीय खेल सम्मान समारोह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 11:32AM | Updated Date: Feb 17 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में भारतीय खेल सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया है। विराट कोहली और उद्योगपति संजीव गोयंका की पहल भारतीय खेल सम्मान के दूसरे संस्करण का शनिवार रात को यहां आयोजन होना था और इसके लिए शुक्रवार को विभिन्न वर्गों के नामांकन भी जारी किए गए थे, लेकिन विराट ने इन शहीदों के सम्मान में इस समारोह को स्थगित करने का फैसला किया है।
 
ये अवॉर्ड विराट कोहली फाउंडेशन द्वारा खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और उभरते प्रतिभाशाली खिलाडियों को दिए जाते हैं। अवॉर्ड समारोह में खेल और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियों को शामिल होना था, लेकिन समारोह से जुड़े खिलाड़ियों और अन्य प्रतिनिधियों को सूचित कर दिया गया है कि शोक की इस घड़ी में ऐसे पुरस्कार समारोह का आयोजन सही नहीं होगा इसलिए इसे स्थगित किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »