28 Mar 2024, 20:37:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मलेशिया मास्टर्स : सेमीफाइनल से बाहर हुई साइना नेहवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 2:08PM | Updated Date: Jan 19 2019 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में कैरोलिना मारिन से 21-16, 21-13 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। साइना ने मैच जीतने की पूरी कोशिश की लेकिन मारिन की रफ्तार के सामने वह टिक नहीं सकी। पहले गेम में सायना ने मारिन को अच्छी टक्कर दी लेकिन दूसरे गेम में साइना ने मारिन को लीड बनाने का मौका ही नहीं दिया। साइना के पास मारिन के पॉवरफुल स्मैश और सटीक ड्रॉप शॉट्स का कोई जवाब नहीं था। 
 
40 मिनट तक चला यह मैच मारिन ने 21-16,21-13 से अपने नाम कर लिया। मारिन ने एक जोरदार स्मैश के साथ अंत किया मैच का और दूसरा गेम 21-13 से अपने नाम किया। इसके साथ ही मारिन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में उनका सामना रतचनोक इंतनोन और गोह जीन वई के बीच के विजेता के साथ होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »