16 Apr 2024, 13:28:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार्दिक पांड्या की हो गई क्रिस गेल जैसी हालत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 7:09PM | Updated Date: Jan 11 2019 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की हालत वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल जैसी हो गई है। गेल को तीन साल पहले एक महिला एंकर पर कमेंट करना भारी पड़ा था। आम तौर पर विवादों में रहनेवाले गेल का महिला एंकर पर किया गया कमेंट उन्हें भारी पड़ा था, जिसके चलते उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी और उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। 
 
2016 में गेल ने बिग बैश लीग के दौरान महिला एंकर से छेड़खानी की थी। इसपर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा था जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने गेल पर जुर्माना भी लगाया था। बाद में गेल ने माफी भी मांगी थी। गेल जैसी हालत भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज लोकेश राहुल की भी हो गई है जो हाल में करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण में महिलाओं के बारे में कुछ अभद्र कमेंट करने पर विवादों में घिर गए हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से टीम से बाहर कर दिया गया है और उनके खिलाफ अगली कार्रवाई होने तक उन्हें निलंबित करने की सिफारिश भी की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »