29 Mar 2024, 16:53:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने धोनी के बारे में कहीं ये बड़ी बात, कहा - ये आखिरी वर्ल्‍ड कप होगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 4:40PM | Updated Date: Jan 10 2019 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन करते हुए कहा है कि इंग्लैंड में इस वर्ष होने वाले आईसीसी विश्वकप में टीम के लिए उनका अनुभव अहम भूमिका अदा करेगा। 37 साल के धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू होने वाली सीमित ओवर सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं, हालांकि वर्तमान में वह खराब फार्म से गुजर रहे हैं जिससे टीम में उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लेकिन रोहित ने धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका अनुभव टीम के लिए बेहद खास है।
 
अपनी बेटी के जन्म के बाद ऑस्ट्रेलिया लौटे रोहित ने कहा - पिछले कुछ वर्षों में हमें इस बात का अहसास हो गया है कि ड्रैंसिगं रूम में और मैदान पर उनकी मौजूदगी के क्या मायने हैं। जब वह टीम में होते हैं तो एक अलग तरह का माहौल टीम में होता है जो बहुत जरूरी है, उनके होने से कप्तान को भी मदद मिलती है क्योंकि वह स्टम्प्स के पीछे खड़े रहते हैं।
 
रोहित ने धोनी के अनुभव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा - धोनी ने कई बार भारतीय टीम की कप्तानी की है और सफल भी रहे हैं। उनकी टीम के साथ मौजूदगी ही हमारे लिये सबसे अहम है क्योंकि उनके पास अपार अनुभव है। वह टीम के मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं।
 
धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए ट्वंटी-20 टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई है। पूर्व भारतीय कप्तान ने आखिरी बार लगभग एक वर्ष पूर्व श्रीलंका के खिलाफ वनडे खेला था लेकिन रोहित के बयान से इंग्लैंड में 30 मई से होने वाले विश्वकप में धोनी की भूमिका को लेकर सकरात्मक संकेत मिल रहे हैं।
 
उपकप्तान ने कहा - धोनी निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं और वह बेहतरीन फिनिशरों में शामिल रहे हैं। उन्होंने टीम के लिये कई मैचों को निर्णायक स्तर तक पहुंचाया है। उनका शांत स्वभाव, सलाह और वह जिस तरह से सोचते हैं वह काबिलेतरीफ है और हमारे लिये बहुत जरूरी है। धोनी की वनडे टीम में वापसी से यह निश्चित माना जा रहा है कि आगामी विश्वकप में वह एक बार फिर विकेट के पीछे से टीम को दिशा निर्देश देते हुए दिखाई देंगे जो संभवत: उनका आखिरी विश्वकप होगा। रोहित ने कहा - धोनी की मौजूदगी सभी खिलाड़ि‍यों के लिए काफी अहम है और उन्हें धोनी से काफी सीखने का मौका मिलता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया सिडनी में शनिवार को पहले वनडे मैच के लिये उतरेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »