29 Mar 2024, 01:48:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशिया कप फुटबॉल : भारत ने बंद दरवाजे के अंदर ओमान के साथ खेला मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2018 6:13PM | Updated Date: Dec 28 2018 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबु धाबी। भारत ने एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों के तहत ओमान के साथ बंद दरवाजे के अंदर गुरूवार रात खेला गया अंतर्राष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच गोलरहित ड्रा खेला। भारत ने इससे पहले ओमान के खिलाफ 2018 विश्व कप क्वालीफायर में खेले गए दो मैच 1-2 और 0-3 से गंवाए थे। भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ 6 जनवरी को करेगा।
 
एशियन कप 2019 में हिस्सा लेने वाली 23 सदस्यीय भारतीय फुटबाल टीम की घोषणा कर दी गयी है जो अनुभवी सुनील छेत्री की कप्तानी में थाईलैंड के खिलाफ छह जनवरी को अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। भारत टूर्नामेंट में यूएई से 10 जनवरी और बहरीन से 14 जनवरी को खेलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »