19 Apr 2024, 18:34:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2018 5:50PM | Updated Date: Oct 21 2018 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मस्कट। कप्तान मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह के एक-एक गोल की बदौलत भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में मनप्रीत ने 24वें, मनदीप ने 31वें और 18 वर्षीय दिलप्रीत ने 42वें मिनट में गोल किये। इस जीत के साथ भारत ने पिछले 11 मैचों से पाकिस्तान के खिलाफ अपना अपराजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा। भारत ने हाल के जकार्ता एशियाई खेलों में पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता था। 
 
भारत ने अपने पिछले मुकाबले में मेजबान ओमान को 11-0 से हराया था। भारत का टूर्नामेंट में तीसरा मैच एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान से होगा जिसने एक अन्य मैच में कोरिया को 2-0 से हराया। जापान को अपने पहले मैच में मलेशिया से तीन गोल से हार का सामना करना पड़ा था।
 
कप्तान मनप्रीत ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पाकिस्तान को मोहम्मद इरफान जूनियर ने पहले ही मिनट में बढ़त दिलाई लेकिन इसके बाद भारतीय टीम मैच पर छा गयी। विश्व की 10वें नंबर की टीम भारत इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 10 मैचों के अपराजेय क्रम के साथ उतरी थी और उसने पहले मिनट में गोल खाने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए इस अपराजेय क्रम को बरकरार रखा। विश्व की 13वें नंबर की टीम पाकिस्तान अच्छी शुरुआत को आगे बरकरार नहीं रख पायी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »