28 Mar 2024, 21:40:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला हाॅकी विश्व कप : भारत ने इंग्लैंड से गोल गंवाकर ड्रॉ खेला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 12:34PM | Updated Date: Jul 23 2018 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारतीय महिला हाकी टीम ने आखिरी क्षणों में गोल गंवाकर दुनिया की दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड के खिलाफ महिला हाॅकी विश्व कप में पूल बी के पहले मैच में 1.1 से ड्रा खेला। नेहा गोयल ने 25वें मिनट में भारत को बढत दिला दी लेकिन 54वें मिनट में लिली ओसले ने इंग्लैंड के लिए पेनल्टी कार्नर पर बराबरी का गोल दागा। दुनिया की 10वें नंबर की टीम भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड पर अधिकांश समय दबाव बनाए रखा।      
 
इंग्लैंड को 32वें सेकंड में मिला पहला पेनॉल्टी कॉर्नरपहले दो क्वार्टर में भारत का पलड़ा भारी रहा हालांकि मेजबान को पांच पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। गोलकीपर सविता पूनिया ने कई गोल बचाकर इंग्लैंड की फारवर्ड पंक्ति को कामयाबी हाथ नहीं लगने दी। मेजबान टीम को मिले पेनल्टी कार्नर बेकार गए।
 
इंग्लैंड को 32वें सेकंड में ही पहला जबकि आठवें मिनट में दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उसे गोल नहीं करने दिया। दूसरे क्वार्टर में इंग्लैंड को दो पेनल्टी कार्नर और मिले लेकिन सविता ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाई। दूसरी ओर भारत ने इंग्लैंड के डिफेंस में लगातार सेंध मारी और 25वें मिनट में नेहा गोयल ने फील्ड गोल करके भारत को बढ़त दिला दी।           
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »