28 Mar 2024, 17:31:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिवॉल्वर रानी बनना चाहती हैं धोनी की पत्‍नी, मांगा बंदूक का लाइसेंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 4:51PM | Updated Date: Jun 21 2018 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने खुद की जान को खतरा बताते हुए हथियार का लाइसेंस मांगा है। उन्होंने पिस्टल या 0.32 रिवॉल्वर के लिए आवेदन दिया है। साक्षी ने कहा है कि वे ज्यादातर समय घर में अकेली रहती हैं। निजी काम से अकेले इधर-उधर जाना पड़ता है। इस वजह से जान खतरे में रहती है। लिहाजा बिना किसी देरी के हथियार खरीदने का लाइसेंस दिया जाए। करीब नौ साल पहले धोनी ने भी लाइसेंसी पिस्टल खरीदी थी।  र्साक्षी ने लाइसेंस के लिए मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया था।
 
जांच के बाद पाया गया कि उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। लिहाजा अर्जी एसएसपी कार्यालय में भेज दी गई है। धोनी के रातू के दलादली स्थित आवास पर हथियारों से लैस सात गार्ड्स तैनात रहते हैं। रातू के थाना प्रभारी का कहना है कि साक्षी जब बाहर निकलती हैं तो वे थाने को इसकी जानकारी देती हैं। वैसे भी गश्ती गाड़ी उनके घर के पास चक्कर लगाती रहती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »