28 Mar 2024, 15:49:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेस्‍ट मैच में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बने शिखर धवन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2018 4:59PM | Updated Date: Jun 14 2018 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन टेस्ट मैच के पहले दिन शतक बनाने वाले पहले भारतीय और ओवरआॅल छठे बल्लेबाज बन गए हैं। शिखर ने यह उपलब्धि अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को 107 रन बनाकर हासिल की। शिखर ने अपना शतक 87 गेंदों में 18 चौकों और तीन छक्कों की मदद से पूरा किया। लंच के समय शिखर 104 रन पर नाबाद थे और लंच के बाद वह 107 रन बनाकर आउट हुये। उन्होंने 96 गेंदों की अपनी पारी में 19 चौके और तीन छक्के लगाए।
 
शिखर से पहले यह उपलब्धि विक्टर ट्रंपर, चार्ली मैककार्टनी, डॉन ब्रैडमैन, माजिद खान और डेविड वार्नर को हासिल थी। इनमें से सिर्फ माजिद खान पाकिस्तान के हैं और बाकी अन्य बल्लेबाज आॅस्ट्रेलिया के हैं। इन छह में से तीन मौके द्वितीय विश्वकप युद्ध से पहले आये थे और पिछले 80 वर्षो में शिखर यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। लंच से पहले अपने शतक के दौरान शिखर ने भागकर केवल 10 रन लिए जबकि बाकी रन उन्होंने बाउंड्री से जुटाए। 
 
विक्टर ट्रंपर ने 1902 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ लंच से पहले 103 रन, चार्ली ने इंग्लैंड के ही खिलाफ लीड्स 1926 में लंच से पूर्व 112 रन, महान ब्रैडमैन ने लीड्स 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ 105 रन, माजिद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में 1976-77 में 108 रन और वार्नर ने सिडनी में 2016-17 में पाकिस्तान के खिलाफ 100 रन बनाये थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »