29 Mar 2024, 10:52:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट खेल रत्न, द्रविड़ द्रोणाचार्य, गावस्कर ध्यानचंद के लिए नामित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 3:55PM | Updated Date: Apr 26 2018 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न, भारतीय ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ को द्रोणाचार्य और पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए गुरूवार को नामित किया।
 
बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूपों के कप्तान विराट को सर्वाेच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिये नामित किया गया है। उन्होंने कहा - वर्ष 2016 में भी विराट को खेल रत्न के लिये नामित किया गया था लेकिन उस वर्ष ओलंपिक वर्ष होने के कारण विराट की जगह दीपा करमाकर, पीवी सिंधु, जीतू राय और साक्षी मलिक को खेल रत्न से नवाजा गया था।
 
वहीं गत वर्ष 2017 में पैरा एथलीट देवेंद्र झांझरिया और हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह को खेल रत्न दिया गया था। लेकिन बीसीसीआई ने इस वर्ष दोबारा से विराट को सर्वोच्‍च खेल पुरस्कार के लिये नामित किया है। इसके अलावा बीसीसीआई का संचालन देख  रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भी इसकी पुष्टि की है। सीओए प्रमुख विनोद राय ने कहा - हमने सरकार को विभिन्न वर्गों के लिए नाम सुझाए हैं। इसमें विराट को खेल रत्न, राहुल को द्रोणाचार्य के लिये नामित किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »