24 Apr 2024, 04:25:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सपना चौधरी के गाने पर जमकर नाचे क्र‍िस गेल, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 5:20PM | Updated Date: Apr 23 2018 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी के लाखों दीवाने हैं लेकिन अब क्र‍िकेटर्स भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जी हां IPL टीम किंग्स इलेवन पंजाब के मशहूर खि‍लाड़ी क्र‍िस गेल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिस गेल को सपना चौधरी के हिट गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर सपना के अंदाज में ही डांस करते देख सकते हैं।
 
सपना चौधरी ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सपना ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - देखों मुझे इंटरनेट पर क्या मिला, क्रिस गेल आप बेहतरीन डांसर हैं। बता दें कि यह वीडियो काफी मजेदार है और क्रिस ने सपना को बहुत अच्छे से कॉपी किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »