25 Apr 2024, 13:20:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज सिंह ने खोला राज - बताया कब लेंगे संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 1:50PM | Updated Date: Apr 23 2018 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने अपने संन्यास को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। युवराज सिंह इन दिनों किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से आइपीएल में खेल रहे हैं और इस सीजन में उनके बल्ले से अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। हालांकि उनकी टीम मौजूदा आइपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन युवी का प्रदर्शन फीका ही है। युवराज के लगातार खराब प्रदर्शन के चलते उनके संन्यास लेने को लेकर सवाल उठने लगे हैं और इसलिए युवी ने अब अपने संन्यास को लेकर इशारा किया है कि वह 2019 में अपने संन्यास पर कोई फैसला ले सकते हैं।
 
एक कार्यक्रम के दौरान युवराज सिंह ने कहा कि ‘यह साल बीत जाने के बाद वह अपने करियर को लेकर जरुर कोई फैसला करने वाले हैं। सभी को एक समय के बाद फैसला करना होता है। मैं साल 2000 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा हूं और इस बात को करीब 17-18 साल हो गए हैं। ऐसे में मैं 2019 के बाद जरुर कोई फैसला करुंगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »