20 Apr 2024, 10:44:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेमीफाइनल में हारी नंबर वन हालेप और वीनस इंडियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 9:08PM | Updated Date: Mar 17 2018 9:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेल्स। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और टॉप सीड रोमानिया की सिमोना हालेप और 17 साल के लम्बे अंतराल के बाद यहां सेमीफाइनल में पहुंची अमेरिका की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा। 37 वर्षीय वीनस वीनस को 20 वर्षीय रूस की डारिया कसात्किना ने लगभग तीन घंटे में 4-6 6-4 7-5 से हराया। रूसी खिलाड़ी इससे पहले पूर्व नंबर वन एंजेलिक केर्बर को भी हरा चुकी हैं। कसात्किना का फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका से मुकाबला होगा। 20 साल की गैर वरीय खिलाड़ी ओसाका ने नंबर वन हालेप को एकतरफा अंदाज में 64 मिनट में 6-3 6-0 से पीट दिया। इंडियन वेल्स में 2015 में विजेता रही हालेप ने इससे पहले ओसाका से अपने सभी तीन मुकाबले जीते थे लेकिन यहां वह सिर्फ तीन गेम ही जीत पाईं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »