20 Apr 2024, 10:17:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सरफराज मामले की जांच कराएगा आईसीसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2017 6:17PM | Updated Date: Oct 22 2017 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद से सटोरिये के संपर्क किये जाने के मामले की जांच अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने कराने का फैसला किया है।पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच बुधवार को खेले गये तीसरे वनडे के बाद सरफराज से सटोरियों ने कथिततौर पर सट्टेबाजी के लिये संपर्क किया था जिसकी कई सूत्रों ने पुष्टि भी की है। हालांकि पाकिस्तानी कप्तान ने अपने टीम प्रबंधन को इसकी जानकारी दे दी थी। पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने बाद में इसकी जानकारी आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा(एसीयू) को दी थी।

इस मामले के सामने आने के बाद अब एसीयू ने इसकी जांच का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी ने ट्वीट कर कहा" हमारे एक खिलाड़ी के साथ सटोरियों ने संपर्क किया था। नियमानुसार खिलाड़ी न पीसीबी को इसकी जानकारी दी जिसने बाद में आईसीसी को इस बारे में बताया। अब यह मामला दोनों पक्षों के हाथों में है। आगे इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »