29 Mar 2024, 15:57:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दुनिया को पता है विराट सर्वश्रेष्ठ है : आमिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2017 4:45PM | Updated Date: Oct 19 2017 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली से खुद की तारीफ पाने के बाद अब उन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है। विराट ने हाल ही में आमिर को विश्व के शीर्ष तीन गेंदबाजों में से एक बताते हुए उन्हें अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण गेंदबाज बताया था। लेकिन अब आमिर ने भी विराट को मौजूदा समय में विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं करार दिया है।
 
आमिर ने एक वेबसाइट से कहा," दुनिया जानती है कि विराट सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और आपको उनके सामने अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। अगर आप उन्हें मौका देंगे, तो वह आपको मैच को दूर लेकर जाएंगे जैसा उन्होंने ढाका में एशिया कप के दौरान किया था। मुझे उनको टारगेट करने के लिए पूरी तरह से एकाग्र होना होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »