29 Mar 2024, 18:31:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन जैसा सम्मान पाएंगे आशीष नेहरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2017 2:04PM | Updated Date: Oct 13 2017 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आशीष नेहरा को खेल से रिटायरमेंट के नाम पर जो सम्मान मिलने जा रहा है, वह सिर्फ सचिन तेंदुलकर को मिला था। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था। इसी तरह आशीष नेहरा अपने होम ग्राउंड फिरोजशाह कोटला मैदान पर 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी -20 मैच में कॅरियर की बिदाई करेंगे। हालांकि ऐसा सम्मान वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ी को भी नहीं मिल सका। नेहरा दुनिया के उन चुनिंदा सक्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्होंने 1990 के दशक में अपना अंतर्राष्ट्रीय कॅरियर शुरू किया था। वह इसके साथ ही घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग को भी अलविदा कह सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग ने नेहरा की 2016  में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी में प्रमुख भूमिका निभाई थी।   

12 बार सर्जरी से गुजरना पड़ा
तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर कर दिया है। उनसे जुड़ी खास 5 बातें। 
- अपने कॅरियर के दौरान नेहरा को 12 बार सर्जरी और अन्य झटकों से गुजरना पड़ा, लेकिन वह हर बार एक विजेता की तरह उठ खड़े हुए और उन्होंने मैदान में वापसी की। नेहरा अक्सर मजाक में कहते हैं कि चोटें उनके शरीर पर नहीं हैं, बल्कि उनका शरीर कहीं चोटों के बीच फंस गया है।  
- उन्हें डरबन में 26 फरवरी, 2003 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर छह विकेट लेने के लिए याद रखा जाएगा। बीमार होने के बावजूद नेहरा ने उस मैच में यह प्रदर्शन किया था। किसी विश्व कप में ऐसा प्रदर्शन आज तक कोई भारतीय गेंदबाज नहीं कर पाया। भारत ने यह मैच 82 रनों से जीता था। 
- नेहरा छह भारतीय कप्तानों के नेतृत्व में खेल चुके हैं। वह मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, महेंद्रसिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया में खेले हैं। 
- हाल ही में बलात्कार केस में जेल काट रहे बाबा रहीम के साथ नेहरा की एक पुरानी फोटो वायरल हुई थी। नेहरा के साथ-साथ विराट कोहली और शिखर धवन भी थे। रहीम ने दावा किया था कि नेहरा उनके पास आते थे और गेंदबाजी के गुर सीखते थे।  
- कभी जिस बच्चे और उभरते हुए क्रिकेटर को स्टार बन चुके नेहरा ने दिल्ली में अवॉर्ड दिया था, अब उसी खिलाड़ी की कप्तानी में वो अपने क्रिकेट कॅरियर को अलविदा कहेंगे। जब कोहली छोटे थे तो नेहरा ने कोहली को सम्मानित किया था। उनकी यह पुरानी फोटो काफी वायरल भी हो चुकी है। नेहरा कोहली से 10 साल बड़े हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »