19 Apr 2024, 07:46:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेल मंत्रालय ने पीवी सिंधु का नाम पद्म भूषण सम्मान के लिए भेजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2017 1:23PM | Updated Date: Sep 25 2017 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। खेल मंत्रालय ने सोमवार को भारतीय महिला शटलर पीवी सिंधु का नाम पद्म भूषण पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार को भेजा है। मंत्रालय की ओर से गृह मंत्रालय को भेजे गए नामों की लिस्ट में पीवी सिंधु का नाम भी शामिल किया गया है। बता दें कि सिंधु ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल देश के नाम जीता। इतना ही नहीं हाल ही में चल रही जापान ओपन  सुपरसीरीज में जापानी शटलर नोजोमी ओकुहारा को हराकर इतिहास रचा। और इसी के साथ सिंधु इस खिताब को अपने नाम करने वाली पहली भारतीय बन गईं। 

बता दें कि इस कॉम्पिटिशन की शुरूआत साल 1991 में हुई थी। तब से अब तक किसी भी भारतीय को सफलता नहीं मिली थी। जिसे सिंधु ने जीत भारत के नाम एक और रिकॉर्ड किया। हाल ही में बीएफडब्ल्यू महिला एकल विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में भी दूसरे स्थान पर पहुंची। अब तक सिंधु दो बार इस रैंकिंग पर पहुंच चुकी हैं। इससे पहले ओलंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम करने वाली सिंधु इस साल 6 अप्रैल को भी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »