28 Mar 2024, 22:49:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कुलदीप की हैट-ट्रिक के साथ दूसरे वनडे में बने ये रिकार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2017 4:23PM | Updated Date: Sep 22 2017 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत के चाइनामैन गेंदबाद कुलदीप यादव ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डंस में खेले जा रहे दूसरे वनडे में हैट-ट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। कुलदीप वनडे में हैट-ट्रिक लेने वाले कपिल देव और चेतन शर्मा के बाद तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

वह वनडे में हैट-ट्रिक लेने वाले श्रीलंका के वानिदु हसरंगा के बाद सिर्फ दूसरे चाइनामैन गेंदबाज बन गए हैं। हसरंगा ने इसी साल जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ ये कारनामा किया था।
 
ये वनडे में किसी भारतीय गेंदबाज की 26 सालों में पहली हैट-ट्रिक है। भारत के लिए इससे पहले 1987 में चेतन शर्मा और 1991 में कपिल देव ने हैट-ट्रिक ली थी। चेतन शर्मा ने 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के दौरान नागपुर में तीनों विकेट बोल्ड के रूप में लेते हुए हैट-ट्रिक ली थी जबकि कपिल देव ने 1991 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में एशिया कप के दौरान हैट-ट्रिक ली थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »