29 Mar 2024, 18:07:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए BCCI ने की धोनी के नाम की सिफारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2017 2:27PM | Updated Date: Sep 20 2017 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया है। धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हों। धोनी ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 300 वनडे खेलने का रिकॉर्ड बनाया था। इसी के साथ वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले वो दुनिया के इकलौते विकेटकीपर भी हैं।

बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार, इस फैसले को लेकर बीसीसीआई में कोई मतभेद नहीं था। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 का विश्वकप और 2007 का टी-20 विश्वकप जीता है। धोनी 10,000 वनडे रन के करीब हैं, 90 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस समय उनसे अच्छी च्वाइस कोई नहीं था।
 
महेंद्र सिंह धोनी को इससे पहले भी खेल रत्न, पद्म श्री और अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है। अगर धोनी का नाम पद्म भूषण के लिए फाइनल होता है, तो वह ये अवॉर्ड पाने वाले 11वें क्रिकेटर होंगे। धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, चंदू बोर्ड समेत अन्य खिलाड़ी इस अवार्ड को पा चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी अभी तक 302 वनडे मैच में 9737 रन बना चुके हैं। धोनी का वनडे में औसत 52.34 है। धोनी अभी तक 10 वनडे शतक लगा चुके हैं, वहीं कुल 66 अर्धशतक जड़ चुके हैं। वनडे में धोनी ने 212 छक्के जड़ें हैं, जो कि किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा जड़े गए सबसे ज्यादा है।
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्धशतक जड़ने के साथ ही धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 फिफ्टी वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने इस आंकड़े को छुआ है। वैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी यह उपलब्धि हासिल करने वाले 14वें बल्लेबाज हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »