24 Apr 2024, 06:53:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत का ये पूर्व खिलाड़ी बना बांग्लादेश टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2017 10:38AM | Updated Date: Aug 23 2017 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। भारत के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी सुनील जोशी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी राष्ट्रीय टीम का कोच नियुक्त किया है। जोशी का अनुबंध मंगलवार को यहां हुआ। हालांकि उन्हें आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू श्रृंखला के लिए ही कोच बनाया गया है। खुद जोशी को आश्चर्य हुआ, जबकि बीसीबी ने उनका चयन किया।
 
गौरतलब है कि आॅस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर  स्टुअर्ट मॅक्गिल को यह भूमिका निभाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया था। गौरतलब है कि इस साल भारत में बांग्लादेश ने इकलौता टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उसे बुरी तरह पराजय मिली थी, तब टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने बीसीबी के डायरेक्टरों को सलाह दी थी कि वे जोशी को स्पिन गेंदबाजी कोच बनाएं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »