28 Mar 2024, 16:43:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोती मासूम के मां-बाप पर बरसे युवराज सिंह, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 4:56PM | Updated Date: Aug 20 2017 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शिखर धवन और विराट कोहली के बाद सोशल मीडिया पर रोती हुई बच्ची के वायरल वीडियो पर अब युवराज सिंह का गुस्सा भी फूट गया है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक छोटी सी बच्ची को पढ़ाते वक्त महिला डांट भी रही है और थप्पड़ भी लगा रही है। आंखों में आंसू लिए बच्ची हाथ जोड़कर लगातार प्यार से समझाने की विनती करते दिख रही है। विराट कोहली और शिखर धवन ने इस बच्ची के मां-बाप पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। अब विराट और शिखर के बाद युवराज सिंह भी इस मासूम के मां-बाप पर जमकर बरसे हैं।

युवराज सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मासूस बच्ची के वीडियो को शेयर करते हुए एक गंभीर पोस्ट लिखा है। युवराज ने लिखा है- क्या ऐसे आप अपने बच्चे को परवरिश दे रहे हैं? ये शर्मनाक है और माता-पिता का अपने ही बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार करना बेहद परेशान करने वाला है। आपको अपने बच्चे को प्यार और लगाव देने की जरुरत है ताकि आप उन्हें बेहतर बना सकें। इस बच्ची के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त के बाहर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »