28 Mar 2024, 18:21:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गंभीर बोले- युवी की वापसी मुश्किल, धोनी को अगर बने रहना है तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 1:58PM | Updated Date: Aug 20 2017 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दो सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह को लेकर कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जो सुर्खियों में छा गए हैं। गंभीर की नजर में युवी की टीम में वापसी अब बहुत मुश्किल है और साथ ही धौनी के लिए भी राह आसान नहीं होगी।

गंभीर ने साफ शब्दों में कहा कि किसी को भी टीम में बने रहने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इसके अलावा उन्होंने दिनेश कार्तिक की जमकर तारीफ की। गंभीर का मानना है कि दिनेश का नहीं खेलना टीम इंडिया के लिए बड़ा नुकसान रहा है।
 
गंभीर ने कहा, 'सिर्फ एक ही तरीका है कि महेंद्र सिंह धोनी 2019 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं, कि वो अच्छा प्रदर्शन करते रहें। यही क्राइटेरिया सभी के लिए होना चाहिए, वो चाहे धोनी हों या मनीष पांडे। धोनी ने भारत के लिए पहले काफी कुछ किया है, लेकिन वो सब कुछ बीता हुआ है। आप तब तक खेल सकते हैं, जब तक आप खेलना चाहते हैं लेकिन उसके लिए आपको अच्छा प्रदर्शन करना होगा।'
 
क्रिकइंफो से बातचीत में गंभीर ने ये सारी बातें कही। आपको बता दें कि टीम इंडिया श्रीलंका में पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए है। इस टीम में युवराज सिंह को शामिल नहीं किया गया। चयनकर्ताओं ने कहा कि युवी को इस सीरीज से आराम दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »