26 Apr 2024, 03:48:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वायरल हुआ जिम्‍बाब्‍वे के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी का ये मजेदार वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2017 11:58AM | Updated Date: Jul 27 2017 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जिम्‍बाब्‍वे के ऑलराउंडर खिलाड़ी बूचार्ड फॉर्मर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें यह कह जा रहा है कि यह क्रिकेटर सही गेंदबाजी नहीं जानता। हालांकि इस वायरल वीडियो में यह  साफ नहीं हो पा रहा है कि यह कब का और किस मैच का वीडियो है। वहीं दर्शक इस वीडियो को न्‍यूजीलैंड और जिम्‍बाब्‍वे के बीच हुए वनडे का बता रहे हैं। 
 
इस वीडियो में ऑलराउंडर इयान पीटर बूचार्ड की मजेदार गेंदबाजी दिखाई गई है। वीडियो में दिखा जा रहे सीन के मुताबि‍क पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मैदान पर खेल रहे हैं। जिसमें उन्‍हें जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर इयान पीटर बूचार्ड गेंदबाजी करा रहे हैं। इस दौरान जैसे ही तेज गेंदबाज बूचार्ड दौड़कर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज को गेंद डालने के लिए जब क्रीज की ओर बढ़ते हैं वैसे ही जमीन पर फिसल जाते हैं। खैर यह कोई बड़ी बात नहीं थी। जि‍ससे वह उठकर फिर खड़े हुए ले‍कि‍न उसी ओवर की दूसरी गेंद में भी उनके गि‍रने की प्रक्रि‍या दोहरा जाती है, लेकिन उनकी अगली सही गेंद सही दिशा में पहुंच जाती है। 
 
इयान पीटर बूचार्ड के फैंस का कहना है कि गि‍रने से यह कैसे कहा जा सकता है कि उन्‍हें गेंदबाजी नहीं आती है। बता दें कि‍ इयान पीटर बूचार्ड ने जिम्बाब्वे के लि‍ए जहां एक टेस्ट मैच खेला और उसमें 23 रन बनाए हैं। वहीं 20 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें 702 रन बनाते हुए 12 विकेट भी हासिल किए। इसीलिए लोग इन्‍हें जिम्बाब्वे के फॉर्मर ऑलराउंडर के रूप में मानते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »