19 Mar 2024, 11:25:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दो देशों से क्रिकेट खेल चुके इस क्रिकेटर ने लिया संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 12:31PM | Updated Date: Jun 22 2017 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंची ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ल्यूक रोंची ने न्यूजीलैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। इसके बाद वह न्यूजीलैंड की टीम में शामिल हुए।

36 वर्षीय, ल्यूक रोंची ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 2008 और 2009 के अंतराल में 4 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और 3 टी-20 मुकाबले खेले, जिसके बाद 2013 में वह न्यूजीलैंड में बस गए। उन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से 4 टेस्ट, 85 वनडे और 32 टी-20 मुकाबले खेले हैं। 
 
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 गेंदों में 65 रन बनाए वाले ल्यूक रोंची ने न्यूजीलैंड की तरफ से ज़्यादातर मैच एक ओपनर के तौर पर खेले हैं, जहां उन्होंने अपनी टीम को हमेशा शानदार शुरुआत दिलाई है। उनको आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। वनडे में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 170* है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था, वही टी-20 करियर में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 51* है।
 
ल्यूक रोंकी ने 4 टेस्ट मैच भी खेले हैं, जिसमें 39.87 के औसत से 319 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 88 है। उन्होंने वनडे में एक शतक और 4 अर्धशतक, टेस्ट में 2 अर्धशतक तथा टी-20 में 1 अर्धशतक जमाया है। ल्यूक रोंकी ने प्रथम श्रेणी में 100 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 अर्धशतक और 16 शतक जमाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 148 रहा है, वहीँ उनका औसत 39.25 तथा स्ट्राइक रेट 83.97 रहा है, जहां उन्होंने 5614 रन बनाए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »